गुरुग्राम में कर्मचारियों के आंखों में मिर्च पाउडर फेंक ₹1 करोड़ लूटने वाले 4 बदमाश हुए अरेस्ट
गुरुग्राम (हरियाणा) पुलिस ने एक हफ्ते पहले कैश वैन के कर्मचारियों के आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर करीब ₹1 करोड़ लूटने वाले पांच में से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अधिकांश नकदी बरामद कर ली है। हरियाणा पुलिस ने दोषियों की सूचना देने वाले को ₹2 लाख इनाम देने की घोषणा की थी।