गुरुग्राम में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में शख्स को आरोपियों ने की ज़िंदा जलाने की कोशिश
गुरुग्राम (हरियाणा) में पिता-पुत्र समेत 3 लोगों द्वारा स्कूटर सवार एक शख्स से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की कार उसके घर के पास रास्ता रोककर खड़ी थी जिसे हटाने के लिए कहने पर एक आरोपी ने उसकी उंगली चबा ली व केरोसिन छिड़ककर उसे जलाने की कोशिश की गई।