गुरुग्राम में घर में सो रहे डेढ़ साल के बच्चे की मंदिर के दीये से भड़की आग में जलकर हुई मौत
गुरुग्राम (हरियाणा) के घाटा गांव में मंगलवार को एक घर में मंदिर में रखे जलते दीये से भड़की आग में जलकर एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के समय बच्चा घर में सो रहा था व उसकी मां दरवाज़े पर ताला लगाकर अपने दूसरे बेटे को स्कूल से लेने गई थी।