गुरुग्राम में डिलीवरी बॉय ने शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय किशोरी से किया रेप, हुआ अरेस्ट
गुरुग्राम (हरियाणा) में एक डिलीवरी बॉय को 14-वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 7 अप्रैल को किशोरी का अपहरण किया था व घटना के बाद उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। बकौल पुलिस, आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।