गुरुग्राम में तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से मैगज़ीन की 67 वर्षीय एडिटर को आए 18 फ्रैक्चर
गुरुग्राम में घर के पास सड़क पार करने की कोशिश कर रही 67-वर्षीय महिला को एक तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे उन्हें 18 फ्रैक्चर आए हैं। महिला की पहचान सिविल सोसाइटी मैगज़ीन की एडिटर रीता आनंद के रूप में की गई है। कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उसे ज़मानत मिल गई।