गुरुग्राम में दीवार गिरने की घटना में बच्ची समेत 4 लोगों की हुई मौत, 2 का इलाज जारी
गुरुग्राम (हरियाणा) पुलिस ने बताया कि शनिवार को श्मशान घाट की दीवार गिरने की घटना में एक बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीवार के मलबे में 6 लोग दबे हुए थे जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला गया जिनमें से 4 लोगों की मौत हुई है व 2 लोगों का इलाज जारी है।