गुरुग्राम में बीटेक के छात्र ने सोसायटी की चौथी मंज़िल से कूदकर की आत्महत्या
गुरुग्राम (हरियाणा) के सोहना में एक युवक ने एक आवासीय सोसायटी की चौथी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि बिहार का रहने वाला युवक सोहना रोड स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था और सोसायटी में किराए पर रहता था। बकौल पुलिस, छात्र शराब का आदी था।