गुरुग्राम में बेसमेंट की खुदाई के दौरान ढही मिट्टी में दबे 3 मज़दूर, एक की हुई मौत
गुरुग्राम (हरियाणा) में मंगलवार को एक साइट पर बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से 3 मज़दूर दब गए जिनमें से एक की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। एसीपी शिव अर्चन शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि मज़दूरों को काम करने के लिए कोई सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे।