गुरुग्राम में मस्जिद में नमाज़ अदा कर रहे लोगों पर भीड़ ने किया हमला, केस दर्ज
पुलिस के अनुसार, बुधवार को गुरुग्राम में एक मस्जिद में भीड़ ने तोड़फोड़ की और वहां नमाज़ अदा कर रहे लोगों की पिटाई भी की। पुलिस ने इस घटना की शिकायत मिलने के बाद कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, तोड़फोड़ के बाद उपद्रवी मस्जिद का गेट बंद कर फरार हो गए थे।