गुरुग्राम में माउथ फ्रेशनर की जगह ग्राहकों को ड्राय आइस देने वाले कैफे का लाइसेंस हुआ कैंसल
गुरुग्राम (हरियाणा) में माउथ फ्रेशनर की जगह ग्राहकों को ड्राय आइस देने वाले कैफे का लाइसेंस ज़िला खाद्य सुरक्षा विभाग ने कैंसल कर दिया है। गौरतलब है, ड्राय आइस खाने से 5 लोगों के मुंह से खून निकला था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने कैफे के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया था।