गुरुग्राम में मुफ्त में भेलपूरी देने से मना करने पर शख्स ने की विक्रेता की हत्या, हुआ गिरफ्तार
हरियाणा के गुरुग्राम में मुफ्त में भेलपूरी देने से मना करने पर नशे के आदी शख्स ने विक्रेता पर पत्थर से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल पुलिस, गिरफ्तारी के समय आरोपी अर्धनग्न अवस्था में था व उसने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल किया है।