गुरुग्राम में म्यूज़िक फेस्टिवल में लाइट जाने के दौरान 2 दर्जन से अधिक मोबाइल हुए चोरी
पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम (हरियाणा) सेक्टर-59 में रविवार को आयोजित हुए सनबर्न म्यूज़िक फेस्टिवल में लाइट जाने के दौरान 2 दर्जन से अधिक मोबाइल फोन चोरी हुए। पुलिस के मुताबिक, आयोजन स्थल से अब तक 12 संदिग्धों को पकड़ा गया है और उनके पास से 2 फोन बरामद हुए हैं। बकौल पुलिस, फेस्टिवल में लगभग 10,000 लोग मौजूद थे।