लोकसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने से पहले गुरुग्राम में रुके थे आरोपी, घर का वीडियो आया सामने
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने गुरुग्राम (हरियाणा) के उस घर का वीडियो 'X' पर शेयर किया है जहां लोकसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने से पहले आरोपी रुके थे। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस साज़िश में कुल छह लोग शामिल हैं जिनमें से 4 को पकड़ लिया गया है और बाकी दो की तलाश जारी है।