गुरुग्राम में रेप के आरोपी समेत 2 कैदी कस्टडी से भागे, पुलिसकर्मियों की मिलीभगत का संदेह
गुरुग्राम (हरियाणा) में सुभाष चौक के पास 2 कैदी पुलिस वाहन से फरार हो गए जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पुलिसकर्मियों की मिलीभगत पर संदेह है...फरार कैदियों का गैंगस्टर्स से कोई संबंध नहीं।" बकौल पुलिस, फरार कैदियों में से एक पर रेप और दूसरे पर लूट का मामला दर्ज है।