गुरुग्राम में शख्स ने सहकर्मी को सड़क पर मारी गोली, ऑफिस में कुर्सी को लेकर हुआ था विवाद
गुरुग्राम में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने अपने एक सहकर्मी को कथित तौर पर सड़क पर गोली मार दी। घटना में घायल सहकर्मी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी व उसके बीच मंगलवार और बुधवार को ऑफिस में कुर्सी को लेकर विवाद हुआ था। बकौल पुलिस, आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।