गुरुग्राम में सूटकेस के भीतर मिला 20-25 वर्षीय महिला का शव
गुरुग्राम (हरियाणा) में एक सूटकेस के भीतर 20-25 साल की एक महिला का शव मिला है। गुरुग्राम के डीसीपी वेस्ट दीपक सहारन ने बताया कि महिला की हत्या कहीं और हुई थी और उसका शव गुरुग्राम के इफको चौक के पास डंप कर दिया गया। उन्होंने बताया, "एफआईआर दर्ज हो गई है...हम महिला की पहचान का पता कर रहे हैं।"