गुरुग्राम में स्कूल बस की फर्स्ट-एड किट में मिले कंडोम व एक्सपायर हो चुकीं दवाएं
गुरुग्राम (हरियाणा) के सेक्टर 56 स्थित एक प्राइवेट स्कूल की एक बस की फर्स्ट-एड किट में कंडोम और एक्सपायर हो चुके एंटीसेप्टिक लोशन और पेनकिलर मिले। जांच के दौरान निरीक्षण दल को पता चला कि स्कूल बिना मान्यता के चल रहा था। गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने अधिकारियों को स्कूल परिसर को सील करने का निर्देश दिया है।