गुरुग्राम में सड़क पर नग्न अवस्था में दौड़ता दिखा विदेशी नागरिक, लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांधा
गुरुग्राम पुलिस ने बताया है कि सड़क पर नग्न अवस्था में दौड़ने को लेकर एक विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया गया है। बकौल पुलिस, सड़क पर शख्स को नग्न अवस्था में दौड़ता देख ट्रैफिक जाम लग गया और जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वह गांव की ओर भागा जहां स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पेड़ से बांध दिया।