गुरुचरण के दिमाग में क्या चल रहा वही जानते हैं: 'तारक मेहता...' के प्रोड्यूसर असित
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के ऐक्टर गुरुचरण सिंह के घर लौटने के बाद शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कहा, "उनके वापस आने पर मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।" उन्होंने कहा, "उनके (गुरुचरण) दिमाग में क्या चल रहा है यह तो वही जानते हैं, उन्हें हम नहीं समझ सकते।" गौरतलब है कि गुरुचरण कई दिनों तक लापता थे।