गुरुचरण सिंह के लापता होने के मामले में केस दर्ज करने के बाद उनके घर पहुंची दिल्ली पुलिस
टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम कर चुके अभिनेता गुरुचरण सिंह के लापता होने के मामले में शनिवार को दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद पालम स्थित उनके घर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, टीम ने उनके घर का दौरा किया है। एक सीसीटीवी फुटेज में गुरुचरण 22 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट के पास देखे गए थे।