गुलज़ार और जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने जीता 2023 का ज्ञानपीठ पुरस्कार
उर्दू कवि गुलज़ार और संस्कृत साहित्यकार जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 2023 के ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार गुलज़ार को इससे पहले 2002 में साहित्य अकादमी पुरस्कार (उर्दू), 2004 में पद्म भूषण और 2013 में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड समेत अन्य पुरस्कार मिल चुके हैं। वहीं, जन्म से दृष्टिबाधित रामभद्राचार्य ने 100 से अधिक किताबें लिखी हैं।