गुलाबी फूलों वाले पेड़ों से पटी हुई बेंगलुरु की सड़क की तस्वीरें हुईं वायरल
बेंगलुरु में गुलाबी फूलों वाले पेड़ों से पटी हुई सड़क की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। कर्नाटक टूरिज़्म ने फोटोग्राफर बिप्लब मोहापात्रा द्वारा ली गईं तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया, "बेंगलुरु में गुलाबी तुरही के पेड़ों पर फूल आने लगे हैं। हर वर्ष इस समय बेंगलुरु के कुछ हिस्से पूरी तरह गुलाबी रंग से पट जाते हैं।"