गुलाम नबी के साथ पार्टी छोड़ने वाले जम्मू-कश्मीर के 17 नेताओं की कांग्रेस में हुई वापसी
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल व जयराम रमेश की मौजूदगी में शुक्रवार को गुलाम नबी आज़ाद की डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी (डीएपी) छोड़कर जम्मू-कश्मीर के 17 नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। पिछले साल अगस्त में कांग्रेस छोड़ने वाले आज़ाद के समर्थन में इन नेताओं ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी। कांग्रेस से अलग होने के बाद आज़ाद ने डीएपी बनाई थी।