गुवाहाटी हाईकोर्ट ने 11 जुलाई को होने वाले भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनावों पर लगाई रोक
गुवाहाटी हाईकोर्ट ने 11 जुलाई को होने वाले भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनावों पर रोक लगा दी है। दरअसल, असम कुश्ती संघ ने याचिका दायर कर कहा था कि हकदार होने के बावजूद उसे डब्ल्यूएफआई के सदस्य के तौर पर मान्यता नहीं मिली। बकौल याचिकाकर्ता, वह वर्तमान में निर्वाचक मंडल के लिए अपने प्रतिनिधि को नामित नहीं कर सकता।