गुस्से में 17 वर्षीय लड़के ने कड़े से तोड़ा छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री के काफिले की एसयूवी का शीशा

17-वर्षीय लड़के ने शनिवार को दुर्ग (छत्तीसगढ़) में अपने कड़े से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के काफिले की एसयूवी का शीशा तोड़ा जिसे पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। साहू ने पुलिस से उसे समझाकर छोड़ने को कहा था। बकौल पुलिस, मंत्री के स्वागत में आतिशबाज़ी के दौरान पिता को चोट लगने पर लड़का गुस्से में था।

Load More