गूगल 11 मई से प्ले स्टोर से थर्ड-पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स पर लगाएगा प्रतिबंध
गूगल एक नई नीति पेश करने जा रहा है जो 11-मई से प्ले-स्टोर से थर्ड-पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स को ब्लॉक कर देगी। ऐसे ऐप्स फिलहाल ऐंड्रॉयड डिवाइस के ऑडियो फंक्शंस तक पहुंचने के लिए एक्सेसिबिलिटी एपीआई का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, जो फोन पहले से कॉल रिकॉर्डिंग फीचर के साथ आते हैं उनपर इस बदलाव का कोई असर नहीं पड़ेगा।