गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने की सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी
गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने बताया है कि वह अपनी ग्लोबल रिक्रूटिंग टीम से सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। हालांकि, कंपनी का यह फैसला बड़े पैमाने पर छंटनी का हिस्सा नहीं है। इससे पहले जनवरी में अल्फाबेट ने दुनियाभर में करीब 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था जो उसके कुल कर्मचारियों का लगभग 6% था।