गूगल के कर्मचारियों की सैलरी हुई लीक, सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को मिले ₹6 करोड़: रिपोर्ट

बिज़नेस इनसाइडर द्वारा रिव्यू किए गए गूगल के लीक हुए इंटर्नल डेटा के मुताबिक, 2022 में गूगल के कर्मचारियों की मीडियन (माध्यिका) सैलरी $279,802 (लगभग ₹2.3 करोड़) थी। डेटा के अनुसार, गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर सबसे ज़्यादा कमाते हैं और उनकी सर्वाधिक बेस सैलरी लगभग ₹6 करोड़ है। डेटा में 2022 में यूएस के 12,000+ कर्मियों की जानकारी शामिल है।

Load More