गूगल के कर्मचारियों ने की छंटनी के बीच सीईओ पिचाई के ₹1847 करोड़ वेतन लेने की आलोचना

गूगल के कर्मचारियों ने छंटनी के बीच अधिक वेतन लेने को लेकर सीईओ सुंदर पिचाई की आलोचना करते हुए इंटरनल प्लैटफॉर्म्स पर मीम्स शेयर किए हैं। पिचाई को पिछले साल कुल $226 मिलियन (₹1847 करोड़) का भुगतान किया गया। इस बीच कर्मचारियों ने पिचाई की तुलना एप्पल के सीईओ टिम कुक से की जिन्होंने अपना वेतन 40% घटाया था।

Load More