शख्स ने फोन कर कहा- गूगल के पुणे ऑफिस में रखा है बम; हैदराबाद से हिरासत में लिया गया
गूगल के मुंबई कार्यालय को सोमवार को एक धमकी भरा फोन आया जिसमें कॉलर ने कहा कि उसने कंपनी के पुणे ऑफिस में बम रखा है। शख्स ने कथित तौर पर नशे की हालत में फोन किया था और उसे हैदराबाद से हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।