गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन ने दाखिल की तलाक की अर्ज़ी
गूगल के सह-संस्थापक व दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स सर्गेई ब्रिन ने अपनी पत्नी निकोल शैनाहन से तलाक के लिए अर्ज़ी दाखिल की है। कोर्ट फाइलिंग के मुताबिक, सर्गेई व निकोल दिसंबर 2021 से अलग रह रहे हैं। इन दोनों की नवंबर 2018 में शादी हुई थी और दंपति 'परस्पर विरोधी विचारों' के चलते तलाक ले रहे हैं।