गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को दी चेतावनी, बोले- कंपनी में और की जाएगी छंटनी
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि कंपनी में आगामी महीनों में कर्मचारियों की और छंटनी की जाएगी। पिचाई के मुताबिक, छंटनी पिछले साल की तरह व्यापक नहीं होगी और इससे हर टीम पर असर नहीं पड़ेगा। बकौल रिपोर्ट्स, पिछले सप्ताह कंपनी ने विभिन्न विभागों में करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी।