गूगल क्रोम ने लॉन्च किया नया फीचर, प्रोडक्ट की कीमत कम होने पर यूज़र्स को मिलेगा नोटिफिकेशन
गूगल नेे बताया है कि उसके वेब ब्राउज़र क्रोम पर अब यूज़र्स को किसी प्रोडक्ट की कीमत गिरने पर नोटिफिकेशन मिल जाएगा। कंपनी के अनुसार, यूज़र्स क्रोम से ईमेल या मोबाइल पर नोटिफिकेशन प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं। बकौल गूगल, क्रोम अब रिटेलर्स से मिलने वाले डिस्काउंट कोड को भी ढूंढेगा और उन्हें चेकआउट पर दिखाएगा ।