गूगल क्रोम यूज़र्स के लिए सरकार ने जारी की उच्च स्तर की चेतावनी
सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सर्ट-इन) ने गूगल क्रोम यूज़र्स के लिए उच्च स्तर की चेतावनी जारी की है। सर्ट-इन ने कहा कि इन खामियों से रिमोट अटैकर्स टार्गेटेड सिस्टम की सुरक्षा में सेंध लगा सकते हैं। गूगल क्रोम के 124.0.6367.201/.202 (मैक और विंडोज़) से पुराने और 124.0.6367.201 (लिनक्स) से पुराने डेस्कटॉप वर्ज़न्स में ये खामियां मिली हैं।