गूगल क्लाउड में बग ढूंढने वाले 2 भारतीय हैकर्स को गूगल ने दिया ₹18 लाख का इनाम

गूगल ने अपने सिस्टम में बग की जानकारी देने वाले भारतीय हैकर्स श्रीराम के.एल. और शिवनेश अशोक को $22,000 (करीब ₹18 लाख) का इनाम दिया है। दोनों ने गूगल क्लाउड के कंप्यूट इंजन, वर्टेक्स एआई और वर्कस्टेशन में कई सुरक्षा खामियां पाईं। 'द डेली स्विग' की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने 6 अलग-अलग बग बाउंटी पेआउट से कुल $22,267 कमाए।

Load More