गूगल ने 4 गुना अधिक वेतन ऑफर कर एक कर्मी को हमारे यहां आने से रोका: परप्लेक्सिटी एआई के सीईओ
सर्च स्टार्टअप परप्लेक्सिटी एआई के सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने बताया है कि गूगल ने अपने एक कर्मचारी को रिटेन करने के लिए अधिक सैलरी ऑफर की। श्रीनिवास ने कहा, "एक शानदार कैंडिडेट था जिसे मैंने गूगल से लाने की कोशिश की...जैसे ही उसने उन्हें बताया कि वह हमारी कंपनी में आ रहा है, उन्होंने ऑफर को 4 गुना बढ़ा दिया।"