गूगल ने नीति आयोग की पूर्व अधिकारी अर्चना गुलाटी को बनाया भारत में अपना पॉलिसी हेड: रिपोर्ट
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने नीति आयोग की पूर्व संयुक्त सचिव अर्चना गुलाटी को भारत में अपना पब्लिक पॉलिसी हेड नियुक्त किया है। गुलाटी नीति आयोग में डिजिटल संचार नीति मामलों को देख रही थीं और उन्होंने अप्रैल, 2021 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। वह दूरसंचार सचिव कार्यालय में 2017 से 2019 के बीच विशेष कार्याधिकारी रही थीं।