गूगल ने प्राइवेसी को लेकर सभी एंड्रॉयड और आईफोन यूज़र्स के लिए जारी की चेतावनी
गूगल ने अपने जेमिनाइ ऐप्स में एआई के इस्तेमाल से जुड़े प्राइवेसी और सिक्योरिटी के संभावित खतरों को लेकर सभी एंड्रॉयड और आईफोन यूज़र्स के लिए चेतावनी जारी की है। जेमिनाइ ऐप्स प्राइवेसी हब ब्लॉग ने बताया, "कृपया कन्वर्सेशन में गोपनीय जानकारी या ऐसा कोई डेटा साझा ना करें जिसे गूगल प्रोडक्ट की बेहतरी के लिए इस्तेमाल कर सकता है।"