गूगल ने प्ले स्टोर के लिए डोनाल्ड ट्रंप के 'ट्रूथ सोशल' ऐप को दी मंज़ूरी
गूगल ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के 'ट्रूथ सोशल' ऐप को अपने ऐप स्टोर में उपलब्ध कराने की मंज़ूरी दे दी है। दरअसल, कंटेंट मॉडरेशन से जुड़ी खामियों के चलते 'ट्रूथ सोशल' गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं था। गौरतलब है, जनवरी-2021 में ट्विटर से स्थायी रूप से प्रतिबंधित होने के बाद ट्रंप ने यह ऐप लॉन्च किया था।