गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए गए भारतीय ऐप्स को अस्थाई तौर पर बहाल करना किया शुरू
गूगल ने बिलिंग संबंधी नीतियों के उल्लंघन को लेकर प्ले स्टोर से हटाए गए भारतीय डेवलपर्स के ऐप्स को अस्थाई तौर पर बहाल करना शुरू कर दिया है। गूगल ने कहा, "हम इन कंपनियों के लिए भुगतान करने की समयसीमा बढ़ा रहे हैं।" आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ गूगल के कर्मचारियों की मुलाकात के बाद ऐप्स बहाल हुए हैं।