गूगल ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर समर्पित किया खास डूडल
भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड को समर्पित डूडल बनाया है। इसमें समय के साथ गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए इस्तेमाल की गई विभिन्न स्क्रीन दिखाने की कोशिश की गई है जिसमें ब्लैक ऐंड वाइट टीवी, रंगीन टीवी और स्मार्टफोन शामिल है। डूडल को गेस्ट आर्टिस्ट वृंदा ज़ावेरी ने बनाया है।