गूगल ने भारत में बाइनेंस समेत कई विदेशी क्रिप्टो ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया

गूगल ने भारत में बाइनेंस, कूकॉइन और ओकेएक्स जैसे विदेशी क्रिप्टो ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है। दरअसल, दिसंबर 2023 में केंद्र ने ऐेसे वर्चुअल डिजिटल असेट्स सर्विस प्रोवाइडर्स को धन शोधन निवारण अधिनियम का पालन न करने को लेकर कारण बताओ नोटिस भेजा था। पिछले हफ्ते एप्पल ने इन सभी ऐप्स को ऐप स्टोर से हटाया था।

Load More