गूगल ने लोकसभा चुनाव के 7वें चरण के मतदान को लेकर बनाया खास डूडल
लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण के मतदान को लेकर शनिवार को गूगल ने एक खास डूडल बनाया। गूगल ने अपने डूडल पर स्याही लगी एक उंगली को दिखाया है जो भारत में लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान से प्रेरित है। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 8 राज्यों/यूटी की 57 सीटों पर शनिवार को मतदान जारी है।