गूगल ने शेयर कीं सैटेलाइट से ली गई पिघलते ग्लेशियर और वन खत्म होने की टाइमलैप्स तस्वीरें
गूगल डूडल ने सैटेलाइट से ली गई पिघलते ग्लेशियर व बर्फ की चादरें, जंगल खत्म होने और कोरल ब्लीचिंग को दिखाती टाइमलैप्स तस्वीरें शुक्रवार को अर्थ डे पर शेयर कीं। इनमें अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो के शिखर से ग्लेशियर खिसकने, ग्रीनलैंड के सेर्मर्सूक ग्लेशियर रिट्रीट, ऑस्ट्रेलिया स्थित ग्रेट बैरियर रीफ और जर्मनी के हार्ज़ फॉरेस्ट को दिखाया गया है।