गूगल पे ने गड़बड़ी के कारण कुछ यूज़र्स के अकाउंट में गलती से ₹88,000 तक कर दिए डिपॉज़िट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल पे ने तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ यूज़र्स के अकाउंट में गलती से $10 से $1,072 (करीब ₹88,000) डिपॉज़िट कर दिए। बकौल रिपोर्ट्स, कंपनी ने बाद में गड़बड़ी को पकड़ लिया और पेमेंट को वापस ले लिया। कंपनी ने कुछ यूज़र्स को ईमेल किया, "अगर हम पैसे रिवर्स नहीं कर पाए तो आप रख सकते हैं।"