गूगल ने बताया है कि वह अपने सर्च रिज़ल्ट्स में से 'कैश्ड' बटन हटा रहा है जिससे अब कैश्ड लिंक्स नज़र नहीं आएंगी। गूगल ने बताया कि यह उनके सबसे पुराने फीचर्स में से एक है और इसका इस्तेमाल उस समय होता था जब लोग किसी पेज को ऐक्सेस करने के लिए पेज लोडिंग पर निर्भर नहीं हो पाते थे।