गृह मंत्रालय ने कंझावला केस में 3 पीसीआर और 2 चौकी के पुलिसवालों को सस्पेंड करने को कहा
गृह मंत्रालय ने दिल्ली के कंझावला केस में विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस को तीन पीसीआर और 2 पुलिस चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने को कहा है। दरअसल, ये वही पुलिसकर्मी हैं जो युवती को कार के नीचे घसीटे जाने के रास्ते में तैनात थे। मंत्रालय ने पुलिस से जल्द-से-जल्द चार्जशीट दाखिल करने को कहा है।