गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का नोटिस लाई कांग्रेस
कांग्रेस ने लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि शाह ने कलावती नामक महिला को लेकर संसद को गुमराह किया जिनसे राहुल गांधी ने 2008 में मुलाकात की थी। शाह ने कहा था कि कलावती की मदद पीएम मोदी नीत सरकार ने की थी।