गृह मंत्री अमित शाह ने एमपी में किया एमबीबीएस की हिंदी किताबों का विमोचन

भोपाल (मध्य प्रदेश) में रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने एमबीबीएस के हिंदी पाठ्यक्रम की पुस्तकों का विमोचन किया। अमित शाह ने कहा, ''...इतिहास में आज के दिन को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। यह क्षण...शिक्षा क्षेत्र के पुनर्जागरण का क्षण है।'' गौरतलब है, मध्य प्रदेश हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने वाला देश का पहला राज्य है।

Load More