गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवरात्रि के बीच मंगलवार को कटरा (जम्मू-कश्मीर) स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। शाह तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं और वह जम्मू में आज शाम कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे।